ऐसा वरदान दे दो हमें माँ, सुख में उछलें ना हम दुखः में डोलें … 2,
अपने अन्दर ही खुद झाँक कर हम, गलतियाँ अपनी खुद ही टटोलें … 2
ऐसा वरदान दे दो हमें माँ, सुख में उछलें ना हम दुखः में डोलें … 2,

हो सके तो करें हम भलाई … 2,
हर बुराई से बचते रहें हम … 2,
नेक राहों में आये जो मुसीबत, हँसते हँसते ही उसको सहें हम … 2,
हर बेगाने को कर ले जो अपना … 2,
मधुर वाणी हमेशा ही बोलें … 2,
अपने अन्दर ही खुद झाँक कर हम, गलतियाँ अपनी खुद ही टटोलें … 2,
ऐसा वरदान दे दो हमें माँ…

हमको कुन्दन बना दो श्री माँ जी … 2,
लाख चाहे पड़े क्यूँ ना तपना … 2, कुछ भुगतान हो जाये पिछला,
कुछ अगला सँवर जाये अपना … 2,
तेरी करूणा की गंगा में निर्मल … 2,
काले करमों की हम मैल धोलें … 2
अपने अन्दर ही खुद झाँक कर हम, गलतियाँ अपनी खुद ही टटोलें … 2,
ऐसा वरदान दे दो हमें माँ…

तेरी इच्छा बिना कुछ ना होता … 2,
तेरे हाथों में सृष्टि की डोरी … 2, तुझसे क्या श्री माँ रखें छुपाके,
तुझसे किस बात की फिर है चोरी … 2,
किस पटारी में क्या है तू जाने … 2,
इसको खोलें कि या हम ना खोलें … 2,
अपने अन्दर ही खुद झाँक कर हम, गलतियाँ अपनी खुद ही टटोलें … 2,
ऐसा वरदान दे दो हमें माँ…

अपने अन्दर ही खुद झाँक कर हम, गलतियाँ अपनी खुद ही टटोलें … 2
ऐसा वरदान दे दो हमें माँ, सुख में उछलें ना हम दुखः में डोलें … 2,
अपने अन्दर ही खुद झाँक कर हम, गलतियाँ अपनी खुद ही टटोलें … 2
ऐसा वरदान दे दो हमें माँ … 4